देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सीमापुरी इलाके में एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है, घायलों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने मृतकों की पहचान कर ली है, जिसके मुताबिक इस हादसे में 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली ( Delhi )के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात 1:51 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Delhi| At 1:51am, an unknown speeding truck mowed down 4 people & injured 2 persons who were sleeping on the road divider, while crossing DTC Depot Redlight in Seemapuri. Two people died on the spot, one was declared brought dead & the fourth died during initial treatment: Police
— ANI (@ANI) September 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?