कर्नाटक ( Karnataka) में सियासी हलचल इन दिनों तेज है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को निशाना बनाने वाले ‘पेसीएम'( ‘PayCM’) पोस्टर के अभियान के सिलसिले में शुक्रवार (23 सितंबर) को हिरासत में लिया गया। जिनमें बीके हरिप्रसाद, प्रियांक खड़गे, रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हैं। वहीं, पोस्टर पर अपनी तस्वीर इस्तेमाल किए जाने पर अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।
कांग्रेस के ‘पेसीएम”( ‘PayCM’) अभियान को हर रोज तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं इसे लेकर कई विवाद भी खड़े हो गए हैं। ‘पेसीएम’ पोस्टर पर विवादों में घिरी कांग्रेस के खिलाफ अब एक और मुश्किल खड़ी हो गई हैं। बेंगलुरु के रहने वाले अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। दरअसल, अभिनेता ने पार्टी पर उनकी बिना मर्जी के उनकी फोटो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
कांग्रेस ने अपने पेसीएम ‘( ‘PayCM’) अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ भी साझा कीं थीं। इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था। शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे।
कांग्रेस के अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां लिया जाता है।” खबरों के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए हाल में शुरू की गयी ’40 प्रतिशत सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ठेकेदारों को लोक निर्माण कार्यों के ठेके देने के लिए उनसे 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वेबसाइट शुरू की थी।
I am appalled to see that my face is being used illegally and without my consent for “40% Sarkara” – an @INCIndia campaign that i have nothing to do with.
I will be taking legal action against this.@RahulGandhi @siddaramaiah @INCKarnataka request you to please look into this pic.twitter.com/y7LZ9wRXW9
— Akhil Iyer (@akhiliy) September 23, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा