आगरा( AGRA) शहर में बंदर, कुत्ते, सांड, गाय इस कदर आंतक है कि कहाँ क्या हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता विश्वदाय स्मारक ताजमहल पर दुनिया भर आये पर्यटकों पर बंदर हमला कर रहे है तो सड़कों पर हजारों की संख्या घूमते कुत्तों से बच कर निकलना मुश्किल हो गया है, शहर की वीआईपी सड़कों सांडों- गायों विचरण कब किस के लिये मुसीबत बन जाये कुछ पता नहीं।
आगरा( AGRA) शहर के सबसे बड़े आयोजन जनकपुरी महोत्सव(Janakpuri Mahotsav ) में सांड – गाय, कुत्तों ने जमकर उत्पात मचाया दयालबाग एरिया आयोजित इस आयोजन में आवारा कुत्तों ने गलियों में निकल रही भीड़ हमला किया तीन दिन में एक दर्जन लोगों काट लिया, जबकि शुक्रवार रात को एक सांड़ ने जनकपुरी महोत्सव में दहशत फैला दी।
सांड़ लोगों की भीड़ में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। सांड़ ने पांच साल के बच्चे को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सांड़ ने 10 से ज्यादा लोगों को उठाकर फेंका। उससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सांड़ के हमले से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना रात करीब साढ़े नौ बजे का है। जनकपुरी महोत्सव (Janakpuri Mahotsav ) में सीताजी के डोले के जनकपुरी मंच पर पहुंचते ही बूढ़ी का नगला की ओर से दौड़ते हुए आया सांड़ भीड़ में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई। चीख-पुकार मच गई। इसी बीच सांड़ ने जनकपुरी गेट के पास एक पांच साल के बच्चे को सींगों पर उठा लिया। आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की मगर उसे पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिसकर्मियों ने सांड़ को रोकने की कोशिश की, मगर तब तक वह 10 से ज्यादा महिलाओं, बच्चों को टक्कर मारता हुआ दयालबाग की ओर भाग निकला। सांड़ के हमले में घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
जनकपुरी महोत्सव (Janakpuri Mahotsav ) में भीड़ के बीच सांड़ घुस आने से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। उसके जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि आगरा( AGRA) शहर की सड़कों पर बंदर, कुत्ते, सांड, गाय घूमते रहते हैं, जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?