उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने चार आईएएस व चार पीसीएस( IAS-PCS ) अफसरों के तबादले ( Transfer ) हुए हैं। पीसीएस अफसर रेखा एस चौहान को केजीएमयू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।आईएएस पवन कुमार और आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
औरेया की अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व व पीसीएस ( PCS )रेखा एस चौहान को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ( King George’s Medical University) लखनऊ का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। अब तक केजीएमयू के रजिस्ट्रार रहे आशुतोष कुमार द्विवेदी और भाषा विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने चार आईएएस और इतने ही पीसीएस ( IAS-PCS )अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया। विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग व अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद रवींद्र कुमार प्रथम को आबकारी विभाग का विशेष सचिव और प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान को इसी पद पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजा गया है।
एटा (Etah ) के एडीएम, वित्त व पीसीएस अफसर सुनील कुमार सिंह और उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ की अपर निदेशक द्वितीय डॉ. अलका वर्मा को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक को सहकारी चीनी मिल संघ/निगम, लखनऊ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनाती दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?