उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) के थाना न्यू आगरा स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में शनिवार शाम को युवा अधिवक्ता ( Advocate )विशाल शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। अपार्टमेंट में शव फंदे से लटका मिला। उनसे मिलने परिचित युवती पहुंची थी। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया।
अधिवक्ता ( Advocate )विशाल शर्माफांसी पर लटके मिले। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि दयालबाग मार्ग पर विराट अपार्टमेंट है। इसकी तृतीय मंजिल पर दो दिन पहले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 14 निवासी विशाल शर्मा (34) ने एक फ्लैट किराए पर लिया था। शनिवार शाम तकरीबन 6:00 बजे विशाल से मिलने के लिए परिचित युवती आई थी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसने अपार्टमेंट के लोगों को बताया। फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। लोगों के दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से बने फंदे पर विशाल का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर कमरे की जांच की। मृतक के पास से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आईडी कार्ड मिला। इस पर लिखे पते से परिजन को सूचना दी गई। विशाल के पिता सुनील शर्मा आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सूचना पर परिजन आ गए।
अधिवक्ता( Advocate ) विशाल शर्मा परिवार में इकलौते बेटे थे। वह दीवानी में प्रैक्टिस करते थे। दो दिन पहले दोस्तों के साथ जाने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद परिजन से कोई बातचीत नहीं हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आगरा पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि फ्लैट में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?