जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा( Fumio Kishida )से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे ( Shinzo Abe )को भी याद किया। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी।
शिंजो आबे की ये प्रतीकात्मक अंतिम विदाई होगी, आबे के अंतिम संस्कार में 1.66 अरब येन (करीब 94 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है। वहीं, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की अनुमानित लागत 1.3 अरब येन (करीब 73.7 करोड़ रुपये) थी, हालांकि, एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि पर हुए खर्च का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। बता दें कि इस साल आठ जुलाई को शिंजो आबे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर आबे का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को हुआ था, इस लिहाज से आबे का यह अंतिम संस्कार प्रतीकात्मक होगा।
PM @narendramodi met Japanese PM @kishida230 & extended his deepest condolences on the untimely demise of former PM Shinzo Abe.
Also had a useful exchange on further enhancing bilateral relations and working together towards realization of a free, open & inclusive IndoPacific. pic.twitter.com/BMsTYnQLW6
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) September 27, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Japanese Prime Minister Fumio Kishida hold a bilateral meeting in Tokyo
(Source: DD) pic.twitter.com/DGIv4RaDNy
— ANI (@ANI) September 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?