उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत 10 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। 10 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इनमें 10 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जायजा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, निजी बस बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। वहीं डीसीएम लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) से बहराइच की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निजी बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं डीसीएम पलट गई।
UP: 8 killed, over 25 injured in bus-truck collision in Lakhimpur Kheri
Read @ANI Story | https://t.co/U98bKp5R9F#lakhimpurkheri #ACCIDENT pic.twitter.com/DtAI1Y939P
— ANI Digital (@ani_digital) September 28, 2022
दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?