बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म, टीवी और वेब सीरिज की निर्माता एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट एकता कपूर की ओर से बनाई गई वेब सीरीज़ ‘ट्रिपल एक्स सीजन-2 (‘XXX season 2’)में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के खिलाफ दर्ज मुकदमा मामले में किया गया है। वारंट बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से जारी किया गया है।
दरअसल, 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। पूर्व सैनिक का आरोप था कि वेब सीरीज़ ‘ट्रिपल एक्स सीजन-2 (‘XXX season 2’)में सैनिकों के पत्नी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। वेब सीरीज में दिखाया गया कि सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हैं।
इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में आक्रोश हुआ और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर ( Ekta Kapoor )और शोभा कपूर को उपस्थित होकर जवाब देने के लिए सम्मन जारी किया गया था, जिसमें एकता कपूर के ऑफिस में भी सम्मन रिसीव किया गया था।
केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई गई थी। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस वारंट जारी होने के बाद एकता कपूर शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524/सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
वहीं, एकता कपूर ( Ekta Kapoor )ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी पेश की थी। एकता कपूर ने कहा कि इस मामले में जानकारी मिलते ही उन्होंने वेब सीरीज से इस सीन को घटवा दिया था। इसके साथ ही एकता ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी। बता दें कि XXX वेब सीरीज अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?