केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff) के रूप में नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। ले. जनरल अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी।लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ( Lt General Anil Chauhan (retired) )ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।
उन्होंने पहले भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) के रूप में कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। चौहान केन्द्रीय विद्यालय कोलकाता, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। वह घरवाल के राजपूत परिवार से हैं।
चौहान को 1981 में 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। चौहान 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियां की हैं। साथ ही साथ उन्हें जम्मू और कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव भी है। अपने करियर के दौरान, उन्हें उनकी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (2020), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (2018), अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनने के छह महीने के अंदर नए सीडीएस की नियुक्ति के फैसले को देश के सर्वोच्च सैन्य ढांचे में सबसे बड़ा सुधार बताया गया था। देश की तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए पहले सीडीएस के तौर पर जनरल रावत को नियुक्त किया गया था।
सीडीएस की नियुक्ति सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर होती है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव रैंक के तहत काम करता है। सीडीएस एकीकृत डिफेंस स्टाफ(Chief of Defence Staff) का अध्यक्ष भी होता है। सरकार ने सीडीएस को रक्षा कार्यक्रमों में मेक इन इंडिया का प्रभारी भी बनाया है।
आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में खराब मौसम के चलते वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। नीलगिरि और तमिलनाडु के बीच कुन्नूर के जंगल में हुई इस दुर्घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की जान चली गई थी।
Lt General Anil Chauhan (retd) appointed as new Chief of Defence Staff
Read @ANI Story | https://t.co/bJWuz6wydq#ChiefofDefenceStaff #LtGeneralAnilChauhan #CDS #Defenceforces pic.twitter.com/G1pmQPeQGU
— ANI Digital (@ani_digital) September 28, 2022
Government appoints Lt General Anil Chauhan (Retired) as Chief of Defence Staff (CDS) who shall also function as Secretary to Government of India, Department of Military Affairs with effect from date of his assumption of charge and until further ordershttps://t.co/91FyOMvjA4
— PIB India (@PIB_India) September 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?