बिहार (Bihar ) के गया( Gaya ) जिले के निजी स्कूल में छह साल के एक बच्चे को सेब खाना भारी पड़ गया। आरोप है कि तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की टीचर ने जमकर पिटाई की। गंभीर चोटें आने पर उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बच्चे ने मौत से पहले टीचर द्वारा की गई निर्मम पिटाई करने की जानकारी अपने दादा को दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गया( Gaya ) जिले के लिटिल लीडर्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दुर्गा पूजा हो रही थी। तीसरी क्लास में पढ़ने वाले विवके ने पूजा की थाली से एक सेब उठाकर खा लिया। जिससे टीचर और उसकी पत्नी का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि टीचर और उसकी पत्नी विकास को एक कमरे में ले गए। दोनों ने बच्चे की जमकर पिटाई की। बेहोशी की हालत में बच्चे को स्कूल के बाहर फेंककर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को बच्चा स्कूल के गेट के बाहर गांव के ही एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसका पूरा चेहरा सूजा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। यूनिफॉर्म भी फटी हुई थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विवके के दादा ने बताया कि स्कूल में की गई पिटाई के बारे में मौत से पहले उन्हें पूरी बात बताई थी। उसे टीचर और उसकी पत्नी ने बेरहमी से पीटा। दादा ने बताया कि दोनों ने उसमें जमकर थप्पड़ मारे और उसकी पत्नी सीने पर लात रख कर चढ़ गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?