मुंबई ( Mumbai) के उपनगर अंधेरी के वर्सोवा में पेशे से मॉडल 30 वर्षीय आकांक्षा मोहन( Akanksha Mohan )ने एक होटल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मॉडल का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतका की पहचान आकांक्षा मोहन ( Akanksha Mohan ) के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदेशा है कि उसने अवसाद में आकर आत्महत्या का कदम उठाया क्योंकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह ‘‘खुश नहीं है’’ और ‘‘शांति’’ चाहती है।
पुलिस के मुताबिक, मॉडल आकांक्षा मोहन ( Akanksha Mohan ) ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। उसने लिखा है, मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। बस मैं खुश नहीं हूं और अब मुझे शांति चाहिए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, मॉडल आकांक्षा मोहन ( Akanksha Mohan ) ने रात करीब आठ बजे होटल में चेक-इन किया। इसके बाद उसने खाना भी ऑर्डर किया। जब हाउसकीपिंग स्टाफ खाना लेकर मॉडल के कमरे तक पहुंचा तो दरवाजा लॉक था। हाउसकीपिंग के बार-बार कहने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आई, जिसके बाद उसने होटल के मैनेजर को इसकी सूचना दी। मामला संदिग्ध लगते हुए होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
पुलिस की मौजूदगी में मास्टर की से दरवाजे को खोला गया, लेकिन अंदर पहुंचते ही महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की।
Model’s body found hanging in Mumbai hotel
Read @ANI Story | https://t.co/rLt5mh24Q5#Mumbai #Maharashtra #model pic.twitter.com/Nhn7VNKLJs
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?