राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) शुक्रवार रात को सिरोही(Sirohi) पहुंचे। यहां आबू रोड ( Abu Road )हवाई पट्टी के पास पीएम के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में पहुंचने में देरी होने पर पीएम मोदी ने सभी से क्षमा मांगी और फिर से आने का वादा किया। रात 10 बजने के चलते उन्होंने कहा कि मेरी आत्मा कहती है कि कानून नियम का पालन करना चाहिए। उन्होंने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया और रैली को बिना माइक के संबोधित करते हुए जनता के प्यार को ब्याज समेत चुकता करने की बात कही। इसके बाद भारत माता के जयकारे लगवाते हुए घुटने के बल बैठकर तीन बार मंच से ही जनता को नमन किया।उन्होंने लाउड स्पीकर पर लोगों को संबोधित नहीं किया।
मोदी जैसे ही यहां आबू रोड ( Abu Road ) पहुंचे, पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। मंच पर आने के बाद प्रधानमंत्री ने माइक पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रात के दस बज चुके हैं और नियमानुसार माइक का उपयोग नहीं किया जा सकता। मेरी आत्मा कहती है कि मुझे नियम-कानून का पालन करना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने बिना माइक के वहां मौजूद भीड़ से कहा कि मेरे लिए आप लोग यहां इतनी देर से बैठे रहे और मैं देर से आया, इसके लिए क्षमा मांगता हूं, लेकिन मैं वादा करता हूं कि जल्द ही वापस आऊंगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने तीन बार घुटनों के बल बैठकर मंच से जनता काे प्रणाम किया। फिर मंच से उतरकर जनता के बीच पहुंचे। करीब 10.25 पर वे हेलिकॉप्टर से वापस रवाना हो गए।
वे गुजरात के अंबाजी में दर्शन के बाद कार से आबूरोड ( Abu Road ) आए। करीब 21 किमी के इस रास्ते में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका अभिवादन किया। यह पूरा रास्ता आदिवासी इलाका है। ऐसे में ज्यादातर लोग आदिवासी समुदाय के लोग थे।आबूरोड शहर में पीएम का काफिला पहुंचने के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस पूरे रास्ते को रोशनी से सजाया गया था। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग जयकारे लगाते रहे। कई जगहों पर भाजपा की ओर से केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं की झांकी भी सजाई गई थी।
#WATCH | Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi greets a large public gathering in Abu Road. pic.twitter.com/eax1dVASsT
— ANI (@ANI) September 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?