उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में फतेहपुर में देवी मंदिर से बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।हादसे में 11 बच्चों और 11 महिलाओं समेत 27 श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 30 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं।। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर (Kanpur ) के कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है।कानपुर के डीएम विशाक अय्यर ने बताया कि सभी 26 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 मौतों के बाद शनिवार पूरी रात शवों का पोस्टमार्टम किया गया। कोरथा गांव में रात भर मातमी सन्नाटे के बाद सुबह शवों के पहुंचते ही फिर चीत्कार गूंजने लगी।
शनिवार की रात हादसे के बाद रविवार सुबह चार बजे तक 18 शवों के पोस्टमार्टम हो गए थे और एक शव के पोस्टमार्टम में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगा। सुबह छह बजे तक सभी शवों का पोस्टमार्टम पूरा हुआ।एक-एक करके सुबह साढ़े पांच बजे से शवों को लेकर एंबुलेंस गांव पहुंचती रही तो 250 घरों वाले गांव में हर व्यक्ति बदहवास दिखा।
उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले साड़ से घाटमपुर मार्ग निर्माण के दौरान खोदी गई थी। बारिश के बाद सड़क किनारे की मिट्टी कटान होने से 5 से 6 फीट गहरी खाई बन गई थी। बारिश के दौरान इस खाई में पानी भर गया, जिससे उसकी गहराई पता नहीं चलती है, इसी वजह से ये हादसा होने की आशंका है।
हादसे में गांव के तीन परिवार ऐसे हैं जो पूरी तरह से उजड़ गए। कोरथा गांव निवासी कल्लू की पत्नी विनीता अपने दोनों बच्चों शिवम व सानवी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहीं, लीलावती अपनी बेटी मनीषा व बेटे छोटू के साथ और जयदेवी अपने बेटे रवि के साथ मुंडन संस्कार में गई थीं। इन सभी की हादसे में मौत हो गई। इनके परिवार में सिर्फ विनीता, लीलावती व जयदेवी के पति बचे हैं। उनको यकीन नहीं हो रहा था कि चंद पलों में पूरा परिवार उजड़ गया।
एक ही गांव के 26 लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। चारों तरफ से बस चीत्कार ही चीत्कार सुनाई दे रही थी। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं घटना की सूचना पर जब आला अफसर और जनप्रतिनिधि पहुंचे तो एक साथ 24 शवों को देखकर सन्न रह गए। दो लोगों की मौत हैलट में हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर (Kanpur ) घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम राहत कोष से हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
The post-mortem of all 26 bodies have been done after which the bodies were sent to their village: Vishak G Iyer, DM Kanpur pic.twitter.com/NwP35E7JkA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 2, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?