उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंचे। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।
वहीं प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) की बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। डॉ. नितिन सूद की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार चल रहा है। डॉ नितिन सूद मेदांता के कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मेदांता अस्पताल के PRO ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया, तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। मेदांता अस्पताल ने सारी जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव के साथ शेयर कर दी है।
खराब सेहत के चलते मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) को अगस्त महीने में मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बीच हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था।
नेताजी के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। वो वर्तमान में लोकसभा में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।
#UPDATE | Haryana: Former UP CM & Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav shifted to ICU at Medanta hospital in Gurugram https://t.co/9NhFJfwULH
— ANI (@ANI) October 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?