जयपुर ( Jaipur ) में पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank ) की मार्केटिंग मैनेजर सुरभि कुमावत (30)ने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide )कर ली। पति और बेटी के सोने के बाद शनिवार देर रात उसने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है- मैं परेशान हूं। मेरे से दुनिया परेशान है। मैं जा रही हूं। मुझसे पति-बेटी नफरत करते हैं। मामला जयपुर के मुहाना इलाके का है।
पुलिस ने बताया कि मुहाना मंडी के पास रहने वाली यूनिक सफायर, नारायण सरोवर इस्कॉन रोड निवासी सुरभि कुमावत ने आत्महत्या (Suicide )की है। वह पति शाहिद (38) और बेटी मसायरा (5) के साथ रहती थी। शनिवार रात 9 बजे पति-पत्नी और बेटी सोसायटी के प्रोग्राम में गए थे। प्रोग्राम में खाना खाकर तीनों रात करीब 11 बजे अपने फ्लैट पर आ गए। पति-बेटी के सोने के बाद सुरभि उठकर दूसरे कमरे में चली गई।देर रात कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide )कर ली । रविवार सुबह पति शाहिद की नींद खुलने पर पत्नी सुरभि को आवाज लगाई। फ्लैट के दूसरे कमरे में जाकर देखने पर सुरभि फंदे पर लटकी थी। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को सुसाइड नोट भी (Suicide Note)मिला है।
पुलिस की सूचना पर सिटी FSL की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम को कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। पति शाहिद ने पुलिस को बताया- सुरभि नेहरू पैलेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank ) की शाखा में मार्केटिंग मैनेजर थी। सुबह करीब 6 बजे उठकर देखा तो वह कमरे में नहीं थी। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सुरभि के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ था। बेड पर वह घुटनों के बल बैठी हुई थी। फंदे को काटकर उसे बेड पर लिटा दिया।
सुरभि कुमावत मूलत: टोंक के निवाई की रहने वाली थी। पिछले करीब 25 साल से वह परिवार के साथ जयपुर में ही रह रही थी। करीब 8 साल पहले इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने के दौरान उसके दोस्त के जरिए बासबदनपुरा गलतागेट निवासी शाहिद अली से मुलाकात हुई थी। फिल्टर वाटर सप्लाई का बिजनेस करने वाले शाहिद अली से बातचीत होने पर दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। जनवरी 2016 में सुरभि और शाहिद अली ने लव-मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों इस्कॉन रोड मुहाना स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने लगे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?