उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के भदोही ( Bhadohi ) में रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे और 2 महिला शामिल हैं। वहीं 50 से अधिक लोग झुलस गए। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। सूचना मिलते डीएम-एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और दमकल टीम पहुंच गई। झुलसे बच्चों और महिलाओं को सीएचसी समेत कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 22 को बीएचयू रेफर किया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही के औराई में दुर्गा पंडाल में आग का संज्ञान लिया है।
भदोही ( Bhadohi ) के औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा।
मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने लोग झुलसे हैं, लेकिन एक अधिकारी के मुताबिक 50 से अधिक लोग झुलस गए। दुर्गा पूजा की अनुमति ली गई थी। मगर, परिसर के आस-पास अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड नहीं खड़ी थी। 20 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का मानना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी जबकि कुछ लोग आरती से आग लगने का कारण मान रहे हैं। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई, सूर्या ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा झुलसे लोगों की मौत की सूचना अपुष्ट है। रेफर लोगों को ट्रामा सेंटर व कबीर चौरा अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया गया है। पूजा पंडाल के सभी पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। साथी संबंधित थाना से पूछताछ होगी कि बगैर अनुमति के यह यह आयोजन क्यों हो रहे हैं।
भदोही : औराई दुर्गा पूजा पंडाल में आगजनी की दुर्घटना पर जिलाधिकारी गौरांग राठी की बाईट @ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @bhadohipolice @dgpup @Uppolice @InfoDeptUP @CMOfficeUP @myogioffice @myogiadityanath @digmirzapur @dranilips pic.twitter.com/Tum2MM5nYa
— District Magistrate Bhadohi (@DM_Bhadohi) October 2, 2022
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद भदोही के औराई में दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?