गुजरात ( Gujarat) के वड़ोदरा ( Vadodara ) में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां, वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास एक ऑटोरिक्शा और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई वहीं, सात अन्य घायल हो गए हैं। वहीं जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिला कलेक्टर एपी गोर ने हादसे की जानकारी दी है।
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, ये भीषण हादसा तब हुआ जब सूरत से अहमदाबाद जा रहे एक ट्रेलर (ट्रक) के चालक ने कार चालक को बचाने की कोशिश में स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया। इसी चक्कर में गलत साइड से आ रहे 14 यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को उसने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इतने ही लोग घायल हो गए।
चश्मीदीदों ने बताया ये एक्सीडेंट इतना भयानक था कि जैसे ही ट्रेलर ने ऑटो को टक्कर मारी तो अंदर बैठे लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। जिसकी कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर एयरफोर्स एरिया की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। तत्काल लोगों ने पुलिस को बुलाया। आलम यह था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने ट्रेलर को काटकर शवों को बाहर निकाला है।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंची वड़ोदरा ( Vadodara ) पुलिस-वायुसेना,दमकलकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर लंबा जाम भी लग गया जिसे काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने खुलवाया और यातायात बहाल हो सका।
वहीं, पीएम मोदी ने भी वड़ोदरा ( Vadodara ) हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘वडोदरा जिले में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है और घायल को शीघ्र स्वस्थ लाभ हो हर मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
Gujarat | 7 people dead, 7 injured in a collision between an autorickshaw and a trailer truck near Air Force Station Darjipura in Vadodara pic.twitter.com/G2WbGsRULN
— ANI (@ANI) October 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?