केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने महानवमी के अवसर पर मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple ) में पूजा-अर्चना की।केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद अमित शाह की पवित्र गुफा मंदिर की यह पहली यात्रा है।
शाह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी थे। वे नौ दिन चलने वाले नवरात्रि उत्सव के आखिरी दिन माता के दर्शन के लिए रियासी जिले में त्रिकूटा पर्वत पर स्थित हेलीकॉप्टर से सांझी छत पहुंचे।माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple ) जाने से पहले शाह ने ट्वीट कर महानवमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा, ‘‘सभी को महानवमी की शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपया और आशीर्वाद बनाए रखें। जय माता दी।’’अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर मंदिर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।
उन्होंने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग समेत वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित लोगों तथा धार्मिक नेताओं ने शाह का स्वागत किया।गृह मंत्री का मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक जनसभा को संबोधित किया।
आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को जम्मू पहुंचे थे। अनुच्छेद 370 के बाद बदलाव के तीन साल के दौरान जम्मू कश्मीर के तीसरे दौरे की शुरुआत शाह ने राजभवन में दर्जनभर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों संग मुलाकात से शुरू की।इससे पूर्व वह बीते साल अक्टूबर में और इसी वर्ष मार्च के दौरान प्रदेश के दौरे पर आए थे। देर शाम करीब 7.55 पर विशेष विमान से टेक्निकल एयरपोर्ट जम्मू पहुंचे गृहमंत्री का स्वागत पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।
आज महानवमी के पावन पर्व पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में माँ के दर्शन व पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता रानी से देश की प्रगति व समृद्धि की प्रार्थना की। जय माता दी!
Blessed to have prayed at the Mata Vaishno Devi Mandir on the auspicious day of Mahanavmi. pic.twitter.com/qTG84FMWBg
— Amit Shah (@AmitShah) October 4, 2022
#WATCH | Jammu and Kashmir: Union Home Minister Amit Shah offers prayers at the Mata Vaishno Devi Temple in Katra pic.twitter.com/NbP4WDN9pP
— ANI (@ANI) October 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?