रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या (Ayodhya Cantt) छावनी करने को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद कैंट अयोध्या कैंटोन्मेंट के नाम से जाना जाएगा। राजनाथ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
अब छावनी परिषद फैजाबाद को छावनी परिषद अयोध्या छावनी परिषद (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जायेगा। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने इस अनुरोध को मान आदेश जारी कर दिया। दो दिन बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरान्त जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी। जनता की इस अपेक्षा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पूरा किया गया। अब छावनी परिषद फैजाबाद अयोध्या कैंट के नाम से जानी जायेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनपद फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद फैजाबाद छावनी का नाम यथावत था। जिसको लेकर सांसद लल्लू सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नाम बदले जाने के लिए पत्र लिखा था। जिसे देखते हुए मंगलवार को रक्षा मंत्री ने नाम बदले जाने की मंजूरी दे दिया है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री का आभार है। जनपद का नाम बदले जाने के बाद फैजाबाद के नाम से जाने जाने वाले विभागों का नाम भी बदलना जरूरी था, जिसके लिए निरंतर काम चल रहा है। कुछ और विभागों के नाम भी जल्द बदले जाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?