उत्तराखंड ( Uttarakhand) के पौड़ी-गढ़वाल ( Pauri Garhwal ) जिले में मंगलवार देर रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। बस बारातियों को लेकर हरिद्वार के लालढांग से काड़ागांव जा रही थी। सिमड़ी गांव के पास ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।
हादसा रात करीब 8 बजे पौड़ी गढ़वाल( Pauri Garhwal ) जिले बीरोंखाल इलाके में हुआ। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हुई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए और रेस्क्यू में मदद की। अंधेरा होने की वजह से शवों और घायलों को मोबाइल की फ्लैशलाइट से खोजा।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार बताया कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) की टीम ने 21 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
रात करीब 1 बजे उत्तराखंड पुलिस ने बताया, ‘9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 घायलों को पौड़ी गढ़वाल( Pauri Garhwal ) के बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोटद्वार रेफर किया गया है। वहीं, रेस्क्यू किए गए 2 लोगों को मामूली चोटें लगी थीं। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी में परेशानी हो रही थी। बाकी लोगों को बुधवार सुबह तक वहां से निकाला गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने फोन पर ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे थे।
Uttarakhand: 25 people dead in Pauri Garhwal bus accident
Read @ANI Story | https://t.co/mAmzcqP8Xu
#Uttarakhand pic.twitter.com/YvlOeP3sIB— ANI Digital (@ani_digital) October 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?