दिल्ली ( Delhi ) की आम आदमी पार्टी (AAP) की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ( Rajendra Pal Gautam) पर हिंदू धर्म विरोधी बयान देने का आरोप लगा है। वे दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आरोप है कि उन्होंने यहां लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई।
यह कार्यक्रम बुधवार को हुआ था। शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल का वीडियो शेयर किया। इसमें मंत्री राजेंद्र पाल गौतम( Rajendra Pal Gautam) हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। मनोज ने अपने ट्वीट में सवाल पूछा है कि आप (AAP) इतनी हिंदू विरोधी क्यों है?
यह दीक्षा कार्यक्रम जय भीम मिशन ने किया था, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग आए थे। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुफ्त सामान देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है। AAP धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई है।
मंत्री राजेंद्र पाल गौतम( Rajendra Pal Gautam) ने 5 अक्टूबर को हुए इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है। आज मिशन जय भीम के तत्वावधान में अशोका विजयादशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जाति विहीन व छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। नमो बुद्धाय, जय भीम!।’
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। राजेंद्र पर लोगों को दीक्षा दिलाने के दौरान हिंदू और बौद्ध धर्म को कलंकित और अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही सीएम केजरीवाल से राजेंद्र पाल को तत्काल पद से हटाने की मांग की जा रही है।
Delhi | This is an insult to Hinduism & Buddhism. AAP ministers are attempting to incite riots. The minister should immediately be removed from the party. We’re submitting a complaint against him: BJP MP Manoj Tiwari said in a press conference pic.twitter.com/xG09vSt6K9
— ANI (@ANI) October 7, 2022
एक बार फिर AAP का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब..@ArvindKejriwal के मंत्री लोगों से शपथ दिलवा रहे हैं कि मैं किसी ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानूंगा!
तो फिर चुनाव के दौरान मंदिरों में क्या दर्शाने के लिए जाते हो?
क्या हिंदू धर्म इतना चुभता है AAP की आंखों में? इतनी नफरत क्यों? pic.twitter.com/beQeYR4LUA
— Adesh Gupta (Modi Ka Parivar) (@adeshguptabjp) October 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?