बॉलीवुड ( Bollywood) की शानदार फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थे। परिवार के मुताबिक, वे न्यूरोमस्कुलर बीमारी से जूझ रहे थे। इससे उन्हें बोलने में परेशानी होती थी।अरुण के गुजर जाने से सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं।
अरुण (Arun Bali)का जन्म लाहौर में 1942 में हुआ था।बता दें कि अरुण बाली का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार था, जिन्होंने अपने करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता है। एक ओर जहां अरुण अपनी रौबदार आवाज से किरदार में जान डालते थे तो दूसरी ओर अपनी मुस्कान से दिल जीत लेते थे।
उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। अरुण ने राजू बन गया जेंटलमैंन, खलनायक, फूल और अंगारे, आ गले लग जा, पुलिसवाला गुंडा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, सत्या, हे राम, ओम जय जगदीश, लगे रहो मुन्ना भाई, बर्फी, एयरलिफ्ट, रेडी, बागी 2, केदरनाक और पानी जैसी फिल्मों में काम किया है। वे कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी।
अरुण बाली (Arun Bali)ने टीवी में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब नाम कमाया। उन्होंने ‘नीम का पेड़’, ‘दस्तूर’, ‘चाणक्य’, ‘देख भाई देख’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘शक्तिमान’, ‘स्वाभिमान’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’, ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे मशहूर और पॉपुलर सीरियलों में काम किया था।
Veteran actor Arun Bali passes away at the age of 79 years in Mumbai
— ANI (@ANI) October 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?