आगरा( AGRA) में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। सबकी निगाहें आसमान की ओर हैं कि बारिश का ये क्रम कब थमेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लगातार हो रही भारी वर्षा ( heavy rainfall) और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों( schools ) को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार को यह आदेश जारी किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण जलभराव व अतिवृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के राजकीय, परिषदीय, माध्यमिक, सहायता व मान्यता प्राप्त विद्यालयों ( schools ) में 10 और 11 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
उनका कहना है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सभी स्कूल ( schools ) प्रधानाचार्य व संचालक सुनिश्चित कराएं, अवहेलना या लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।अवकाश की उक्त अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और अन्य विभागीय कार्य का संपादन किया जाएगा, इसलिए उन्हें कार्यालय में आना होगा।
आगरा में शनिवार की सुबह से देर रात तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भर गया तो गलियों में कीचड़ हो गई। लगातार बारिश से कार्यक्रम रद्द करने पड़े। स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग को करीब 70 हजार हेक्टेयर में बाजरा, 5000 हेक्टेयर में तिल, उड़द व मूंग और 20 हजार हेक्टेयर में सब्जियों की फसल बर्बाद होने का अनुमान है।
बारिश से शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह वाहन फंसे रहे। सीवर और पानी की लाइन के लिए की गई खुदाई के कारण गलियों और सड़कों पर छोड़ी गई मिट्टी से कीचड़ और फिसलन हो गई। फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के काम के कारण हावर्ड पार्क प्लाजा से आईटीसी होटल के सामने तक जलभराव और कीचड़ बना रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानियां आईं। गढ़ी भदौरिया, लोहामंडी-जगदीशपुरा रोड, अलबतिया रोड, मारुति एस्टेट, बोदला रोड और अवधपुरी क्षेत्र में लोगों का पैदल निकलना मुहाल हो गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?