उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) शहर के चौबियापाड़ा मोहल्ले में शनिवार देर रात लगातार भारी बारिश ( heavy rainfall) के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन साल की बच्ची बारिश के पानी के साथ यमुना में बह गई। वह बाइक पर सवार होकर अपने परिजन के साथ एक धर्मशाला में अपना जन्मदिन मनाकर घर लौट रही थी, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पानी के तेज बहाव में असकुंडा घाट पर बच्ची यमुना में बह गई।
आधी रात तक बच्ची की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह फिर से बच्ची की तलाश की गई, देर शाम तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोरों की टीमों के अलावा नाव और स्टीमर के जरिए कोतवाली पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
मथुरा ( Mathura) शहर के चौबियापाड़ा के नगला पाइसा निवासी नितेश चतुर्वेदी दुबई में प्राइवेट कंपनी में लेखाकार हैं। उनकी की तीन वर्षीय बेटी श्रीम का शनिवार को जन्मदिन था। इस अवसर पर परिजन ने स्वामीघाट पर हाथरस वाली धर्मशाला में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया था। देर रात श्रीम और दो अन्य बच्चों को लेकर उसकी बुआ और फूफा पवन चतुर्वेदी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे, तभी द्वारिकाधीश मंदिर के निकट बारिश और फिसलन के बीच बाइक स्लिप होकर गिर गई।
सूचना पर मथुरा ( Mathura) पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची की तलाश को गोताखोरों को यमुना में उतारा गया जिन्होंने असकुंडा घाट से लेकर गोकुल बैराज तक बच्ची की तलाश की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने नाव और स्टीमर की सहायता से भी उसकी तलाश कराई गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीमें व अन्य लोग बच्ची की तलाश में लगे हुए हैं।
Uttar Pradesh | Waterlogging witnessed in parts of Mathura amid incessant rainfall pic.twitter.com/9u54PVT2js
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?