Wednesday, June 24, 2026

Delhi, News, Politics, Religion

Delhi:केजरीवाल सरकार के हिंदू विरोधी मंत्री का इस्तीफा,धर्मांतरण कार्यक्रम राजेंद्र पाल गौतम ने देवी-देवताओं को न मानने की दिलाई थी शपथ 

Delhi minister Rajendra Pal Gautam quits

 ( ) की आम आदमी पार्टी (AAP) की  अरविंद केजरीवाल सरकार के ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर दिल्ली में धर्मांतरण कार्यक्रम में  हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाने का आरोप है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इसका वीडियो शेयर करके हिंदू विरोधी मंत्री की बर्खास्ती की मांग की थी। बताया गया है कि राजेंद्र पाल गौतम के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने भी नाराजगी जताई थी।

राजेन्द्र पाल गौतम( Rajendra Pal Gautam) आम आदमी पार्टी के दलित नेता हैं। वे दिल्ली की सीमापुरी सीट से विधायक हैं। केजरीवाल सरकार में उनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति/जनजाति, रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। उन्होंने अपने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-  भाजपा के खिलाफ लड़ता रहूंगा। वे मेरे नाम पर केजरीवाल को टारगेट कर रहे थे। अपने नेता पर मैं आंच नहीं आने दूंगा।गौतम ने ट्विटर पर साझा किए गए एक पत्र में कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

5 अक्तूबर को हुए धर्मांतरण कार्यक्रम से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंत्री राजेंद्र पाल गौतम अन्य लोगों के साथ हिंदू देवी-देवताओं के बहिष्कार की शपथ ले रहे थे। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई जा रही है। इसमें कहा जा रहा था कि ‘मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।’ वीडियो सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था।इस कार्यक्रम में कथित तौर पर सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाने और हिंदू देवताओं को भगवान नहीं मानने का संकल्प लिया था।

मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कहा कि पार्टी के दबाव में राजेंद्र पाल गौतम ( Rajendra Pal Gautam)ने इस्तीफा दिया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि भाजपा के दबाव के कारण केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफा देना पड़ा है। बिधूड़ी ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा ही काफी नहीं है बल्कि हिंदू देवी-देवताओं की निंदा किए जाने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए और उन्हें पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.