गुरुवार को करवाचौथ पूरे देश ने मनाया, लेकिन राजस्थान के उदयपुर (Udaipur ) से बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा(BJP MP Arjunlal Meena ) ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, मीणा ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। सांसद की दोनों पत्नियां आपस में बहन हैं। एक का नाम राजकुमारी है, जबकि दूसरी पत्नी का नाम मीनाक्षी है।बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा की यह तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें वे अपनी दो पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाते दिख रहे हैं।
बता दें कि 58 साल के बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा (BJP MP Arjunlal Meena ) ने करवाचौथ का पर्व अपनी दो पत्नियों के साथ मनाया। मीणा की शादी दो महिलाओं मीनाक्षी और राजकुमारी से हुई है। मीनाक्षी और राजकुमारी दोनों बहनें हैं। पेशे की बात करें तो सांसद की एक पत्नी राजकुमारी टीचर हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं।
अर्जुनलाल मीणा (BJP MP Arjunlal Meena )राजस्थान के उन 25 भाजपा सांसदों में शामिल थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने संसद में भेजा था। इससे पहले साल 2014 के आम चुनाव में भी वह सांसद चुने जा चुके हैं।
राजस्थान की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से एम कॉम, बीएड और एलएलबी कर चुके अर्जुनलाल मीणा साल 2003 से 2008 तक विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद बीजेपी नेता ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उदयपुर से सांसद चुने गए और दोबारा 2019 में भी मीणा ने फतह हासिल की।
इधर, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के फनी कमेंट्स किए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, उदयपुर, राजस्थान से सांसद अर्जुनलाल मीणा ने दो पत्नियों और दो सालियों के साथ करवाचौथ मनाया , क्योंकि दोनों पत्नियां सगी बहनें भी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?