राजस्थान ( Rajasthan )के भरतपुर (Bharatpur ) में भुसावर थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता और उसके दो पुत्र शामिल हैं ।
फायरिंग की सूचना पर भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां पर तीन घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह और उसके 28 वर्षीय पुत्र हेमू उर्फ हेमराज एवं 24 वर्षीय पुत्र किशन के रूप में हुई है। मृतक किशन राजस्थान पुलिस ( Rajasthan police ) में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था।
जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले बच्चों के बीच में हुआ था, जिसने तूल पकड़ लिया। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और फायरिंग शुरू हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक पक्ष के विजेंद्र सहित उसके दो पुत्र हेमू और किशन की गोली लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस फायरिंग से भयभीत होकर गांव के लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए थे। वहीं, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव में पुलिस जाब्ता लगाया गया।
आस पास के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब दस मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। गोली लगने के बाद यहां चीख पुकार मच गई थी। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायरिंग में खून से लथपथ पिता और उसके दोनों पुत्रों को भुसावल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस तीनों शवों को भरतपुर (Bharatpur ) के जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर पहुंची है, जिनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
इधर, पूरे घटनाक्रम को लेकर भरतपुर (Bharatpur ) सांसद रंजीता कोली ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सांसद कोली ने कहा कि राजस्थान में भरतपुर अपराध के मामले में नंबर एक पर आ चुका है। फिर भी कुछ राजनेता पुलिस के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हैं। भरतपुर में आए दिन लूटपाट, हत्या और डकैती की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस के अधिकारी इन मामलों पर लगाम लगाने में विफल नजर आ रहे हैं।
Three of family killed in clash between two groups over old enmity in Pathena village in Rajasthan’s Bharatpur district: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?