उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ( Magician OP Sharma )ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो कोरोना से बीमार चल रहे थे और मौजूदा समय में फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि 1952 में जन्मे ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे।देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था।
कानपुर के लिए यह 15 दिनों में दूसरा झटका है। राजू श्रीवास्तव के निधन से कानपुर उबरा नहीं और अब जादूगरओपी शर्मा ( Magician OP Sharma )के निधन ने कानपुर को दुखी कर दिया है।76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) के परिवार में तीन बेटे तीन बेटे प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा हैं। बर्रा इलाके में “भूत बंगला” नाम से उनका निवास स्थल है। वो जादूगर के साथ-साथ वह समाजवादी पार्टी के नेता भी रहे। यहां गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से वह सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।
उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं।
ओपी शर्मा ( Magician OP Sharma )ने वर्ष 2018 के बाद से उन्होंने शो नहीं किए। उसके बाद उनके मंझले बेटे सत्यप्रकाश जूनियर ओपी शर्मा के रूप में शो कर रहे हैं। शनिवार को उनका मेरठ में शो चल रहा था। पिता के देहांत की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए निकल पड़े।
ओपी शर्मा का जन्म 1 अप्रैल 1952 को बलिया में हुआ था। हालांकि, वे कानपुर से चमके। वर्ष 1971 में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में डिजाइनर के पद पर उन्हें नौकरी लगी। वे कानपुर आए। फिर यहीं के होकर रह गए। कानपुर के शास्त्रीनगर कॉलोनी में सबसे पहले उन्होंने अपना ठिकाना बनाया। इसके बाद बर्रा-2 में अपना घर बनवाया। इसको लोग भूत बंगला के नाम से भी जानते हैं। बेटे पंकज शर्मा कहता हैं कि देश-विदेश में उनका 34 हजार से अधिक शो हुआ था। मुंबई में उन्होंने अपना पहला कॉमर्शियल शो किया था। वर्ष 2001 में इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड और शहंशाह ए जादू की उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?