उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा (Etah ) जिले में ₹419 करोड़ से अधिक लागत की 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।। सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए एटा वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह एटा (Etah ) के मलावन में जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एटा (Etah ) में कहा कि बिजली उत्पादन से जिले को पहचान मिलेगी।कुछ साल पहले लगता था कि पावर प्लांट प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हो पाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं है। शीघ्र ही दोनों यूनिट चालू हो जाएंगे। मार्च 2023 में जवाहर तापीय परियोजना की एक इकाई को चालू कर दिया जाएगा। जिससे पूरे देश को बिजली मिलेगी। इससे विकास होगा और एटा को पहचान मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एटा (Etah )आया हूं। एटा की जनता का चुनाव जिताने के लिए आभार व्यक्त किया।सीएम ने कहा किएटा में मेडिकल कालेज होगा कोई नहीं सोचता था, लेकिन अब इसका निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं जलेसर का जिक्र करते हुए कहा कि जलेसर के घंटे के बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता है।
अयोध्या में राम मंदिर के लिए यहां घंटा बन रहा है, जिससे दुनिया में सनातन धर्म की आवाज सुनाई देगी। सीएम योगी ने कहा कि अमृत महोत्सव के हम साक्षी बन रहे हैं, ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना है, विकास को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से विषम परिस्थितियों में यह कार्य संभव हुआ है।
जनपद एटा में जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/ZmGFL5FmRx
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 16, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?