मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के रीवा( Rewa ) के पास बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के वक्त कई मुसाफिर नींद में थे, जो हमेशा के लिए नींद में चले गए। चूंकि बस पीछे से ट्रॉले से टकराई थी तो कैबिन में बैठे लोग बुरी तरह इसमें फंस गए। उनकों निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे रीवा( Rewa ) के पास बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।
इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग हैं, जिनके हाथ-पैर इस हादसे में कट गए हैं। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने भी घायलों को तुरंत इलाज करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां मनाने सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री अपने घर लखनऊ जा रहे थे। इस बीच पहले यात्री बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक गिट्टी से लोड था। बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।
रीवा( Rewa ) जिला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 831 970 6674 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है। आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
#UPDATE | Death toll in the incident of collision between a bus and trolley truck rises to 15: Navneet Bhasin, SP Rewa (in pic 1 – file)#MadhyaPradesh pic.twitter.com/cbAIvqF85x
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?