मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में बीती रात हादसे की खबरों भरी रही। रीवा हादसे के बाद अब शाजापुर ( Shajapur ) जिले में कार खंभे से भिड़ने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें शुजालपुर के अस्पताल में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना शाजापुर ( Shajapur ) में शनिवार तड़के तीन बजे बोलाई रोड पलसावद के समीप की बताई जा रही है। अकोदिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे हादसे की सूचना मिली थी। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकाराई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से शुजालपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।
शाजापुर ( Shajapur ) पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान 30 वर्षीय पवन पिता भगवत हाड़ा निवासी पंपापुर गुलाना, 30 साल का बबलू पिता कांटे बाबू निवासी पंपापुर गुलाना, 38 वर्षीय गजेंद्र सिंह ठाकुर कुंजीसिंह निवासी शुजालपुर, 50 वर्षीय दौलत सिंह पिता करणसिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम फुलेन के रूप में हुई है। सभी शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर सुबह पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसे में कार की हालत देखकर उसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार की रफ्तार बहुत तेज रही होगी। कार सड़क पर बिजली के खंभों को टक्कर मारती हुई खेत में जा पहुंची। इससे कई पेड़ भी टूटे हैं।
वहीं शाजापुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दुख जताया है, सीएम ने लिखा कि ”मध्यप्रदेश के शाजापुर में सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं घायलों के सकुशल होने तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं, परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?