फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे(Agra-Lucknow Expressway ) पर मंगलवार सुबह लखनऊ से आगरा आ रही एक कार अनियंत्रित होकर नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन-50 के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही कार सवारों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान अयोध्या निवासी पेंट कारोबारी और उसके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस और यूपीडा कर्मचारियों ने कार में फंसे लोगों को निकाला, तब तक सर्फुद्दीन की मौत हो चुकी थी और मोहम्मद अशरफ, गुलनार और सलमान गंभीर रूप से घायल थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर डिवाइडर से कार टकराने पर फैजाबाद निवासी पेंट कारोबारी और उसके दोस्त की मौत हो गई। जबकि कारोबारी दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अयोध्या के रकाबगंज का रहने वाला सलमान मंगलवार सुबह आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे(Agra-Lucknow Expressway ) कार को चलाते हुए आगरा आ रहा था। कार में गुलनाज पत्नी अशरफ, अशरफ पुत्र बहाजुद्दीन और शरफुद्दीन पुत्र रिजवान निवासी कांशीराम कॉलोनी कटरा जैदपुर देहात बाराबंकी बैठे हुए थे। जब कार नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 50 के समीप पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में शरफुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सलमान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे(Agra-Lucknow Expressway ) परहादसे की जानकारी होते ही थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कार से घायलों को बाहर निकाला और सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद भेज दिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजन को मोबाइल से दी गई। परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल पहुंचे शरफुद्दीन के दामाद मोहम्मद सिराज ने बताया कि वे अपनी बेटी से मिलने उसके घर दुर्गेश नगर सिकंदरा आगरा आ रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?