मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के दमोह( Damoh )जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम देवरान में मामूली विवाद पर मंगलवार सुबह एक दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसमें पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई, वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह 6:30 बजे महिला संबंधी विवाद पर जगदीश पटेल एवं घमंडी अहिरवार (60 वर्ष) के बीच गाली गलौज हो रही थी, इस दौरान घमंडी की पत्नी राजप्यारी भी मौजूद थी। विवाद इतना बढ़ा की जगदीश पटेल के परिवार के लोगों ने घमंडी और उसकी पत्नी राजप्यारी (58 वर्ष) को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब माता, पिता वापस नहीं आए तो बेटा मानक अहिरवार (32 वर्ष) जगदीश पटेल के घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। तभी बड़ा बेटा महेश और बबलू अहिरवार भी माता-पिता और भाई की खोज में गए। आरोपियों ने उन पर भी गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
दमोह ( Damoh ) जिला अस्पताल में भर्ती महेश अहिरवाल ने बताया की उसके परिवार पर गोली चलाने वालों में जगदीश पटेल, सौरभ पटेल, मनीष पटेल, शुभम पटेल, कोदू पटेल, घनश्याम पटेल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य देवरान पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
वहीं,दमोह ( Damoh )एसपी डी आर तेनीवार ने बताया कि घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मानक अहिरवार जगदीश पटेल की बहू को ताकता था, इस बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं है।
सागर जोन के महा निरीक्षक अनुराग कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और हत्या के आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृतक मानक अहिरवार आरोपी जगदीश पटेल की पत्नी को देखता था। इसको लेकर विवाद हुआ और तीन लोगों की हत्या हो गई। इस हत्या में मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?