श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे गाजीपुर ( Ghazipur )के मुहम्मदाबाद से विधायक मन्नू अंसारी के यूपी पुलिस के गनर ( Gunner) पर चाकुओं से हमलाकर हमलावर कार्बाइन छीनकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं।
मंगलवार की शाम यूपी पुलिस के गनर ( Gunner)श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा था। कुछ लोगों ने ट्रेन स्टेशन पहुंचने से पहले ही रोक ली। सिपाही पर चाकुओं से हमलाकर असलहा छीना और वहां से फरार हो गए। लहूलुहान सिपाही को जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी शमीम अली सिद्दीकी ने बताया कि ट्रेन के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही अपराधी डिब्बे में घुस गए और उन्होंने उससे कार्बाइन बंदूक छीन ली एवं चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया।
मन्नू अंसारी वर्तमान में मुहम्मदाबाद सीट से विधायक हैं। उनके गनर राकेश ट्रेन से सुलतानपुर के रास्ते जा रहे थे। जंक्शन पहुंचने से पहले घटना हो गई। इसके बाद राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को काफी देर तक जंक्शन पर रोके रहा गया और हमलावरों को पकड़ने के लिए छानबीन भी की गई।
हालांकि अब तक उनका सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी स्टेशन पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जीआरपी शमीम अली ने बताया कि श्रमजीवी एक्सप्रेस से विधायक के गनर ( Gunner)राकेश सफर कर रहे थे, हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना के बारे में और जानकारी लेकर इसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उनका पता लगा लिया जायेगा। घटना क्यों हुई अब तक इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?