चंडीगढ़ ( Chandigarh) के सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) की एक छात्रा ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे कॉलेज की मुख्य इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी।
छात्रा की पहचान चंडीगढ़ ( Chandigarh) केसेक्टर-39 निवासी इशिता (19) के रूप में हुई है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मूल रूप से मोहाली जिले की रहने वाली थी जो कि रूटीन में पढ़ाई के लिए कालेज आ रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भाई दूज की वजह से बुधवार को कॉलेज 10:30 बजे लगना था लेकिन ग्रहण की वजह से भाई दूज के लिए आधे दिन की मिलने वाली छुट्टी गुरुवार को कर दी गई और मंगलवार देर शाम कॉलेज के ग्रुप में मैसेज डाल दिया गया कि कॉलेज रोजाना की तरह सुबह 9:00 बजे ही खुलेगा। छात्रा बुधवार को ठीक समय पर कॉलेज पहुंच गई। कॉलेज में छात्राओं की संख्या कम थी। कॉलेज पहुंचने के बाद वह सीधे मुख्य इमारत की चौथी मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी।
गेटकीपर ने यह सब देखा लेकिन वह रोक पाता इससे पहले छात्रा कूद गई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस छात्रा को चंडीगढ़ ( Chandigarh) अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिवार को भी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां पंजाब पुलिस में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?