मध्यप्रदेश के इंदौर ( Indore) जिले में में तीन छात्राओं ने रीजनल पार्क में देर शाम जहर खा लिया। इनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्राएं आष्टा से स्कूल में बंक मारकर यहां पहुंची थी। एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदौर ( Indore) पुलिस के मुताबिक घटना राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की है। यहां पलक उर्फ पायल (16) पिता सतीश, पूजा (16) और आरती पिता सतीश ने शाम करीब साढ़े सात बजे के लगभग जहर खा लिया। तीनों को लगभग आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां बातचीत में पलक उर्फ पायल ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसके चलते उसने जहर खा लिया। वहीं पूजा ने अपने परिवार से परेशान होकर जहर खाने की बात कही। दोनों को जहर खाता देख आरती डर गई। उसने भी जहर खा लिया। यहां हालत बिगड़ने पर पूजा और पायल की रात करीब दस बजे के मौत हो गई। जबकि आरती का उपचार चल रहा है।
आरती के पिता सतीश रात में अस्पताल पहुंचे। इंदौर ( Indore)पुलिस ने उनके बयान लिए। उन्होंने बताया कि वह बेटी को सुबह आठ बजे के लगभग मार्डन स्कूल आष्टा में छोड़कर आए थे। यहां वह 12वीं की पढ़ाई करती है। इसके बाद वह खेत पर चले गए थे। सतीश के मुताबिक उनकी तीन बेटी और दो बेटे है। वह पायल और पूजा के बारे में जानकारी नही है। दोनों आरती के साथ ही स्कूल में पढ़ाई करती है।
इंदौर ( Indore) डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी के मुताबिक, छात्राओं का नाम आरती पुत्री सुरेश वर्मा, पलक पुत्री संतोष वर्मा और पूजा निवासी ग्राम पखनी आष्टा जिला सिहोर है। तीनों ही मार्डन हाई स्कूल आष्टा की 12वीं की छात्राएं हैं। आरती ने बयान में बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे तीनों टावर चौराहा स्थित एक पार्क में पहुंची और जहर खा लिया। रिक्शा चालक ने गंभीर अवस्था में देख तीनों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी, डीसीपी जोन-4 राजेश कुमारसिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पूजा और पलक की कुछ देर बाद मौत हो गई, लेकिन आरती ने पूरा घटनाक्रम बता दिया। तीनों आत्महत्या के इरादे से ही इंदौर आई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?