महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Bhagat singh Koshyari )शनिवार की सुबह एटा (Etah ) के राजा का रामपुर पहुंचे। यहां शिक्षण कार्य के दौरान की पुरानी यादें ताजा कीं और शिक्षक साथी से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। पहले मैं राजा का रामपुर के विद्यालय में पढ़ाता था , तब यहां पर सुबह की चाय भी नसीब नहीं होती थी। आज लोग सुबह चार बजे ही चाय की दुकान खोल लेते हैं, योगीराज में माफिया जेल गए तो लोगों का भय भी दूर हुआ है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Bhagat Singh Koshyari )ने कस्बा राजा का रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर और हुकुम सिंह राठौर की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इससे पहले हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज पहुंचे। इस कॉलेज में उन्होंने 1962 से लेकर 1964 तक शिक्षण कार्य किया था। कोश्यारी ने कॉलेज में पुरानी यादों को ताजा करते हुए अध्यापकों, छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। अपने शिक्षण कार्य के दौरान के साथी रहे सूरज पाल उपाध्याय से मिल भाव विभोर हो गए। उनको देखते ही गले लगा लिया। विद्यालय भ्रमण के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
आयोजक अंबरीश सिंह राठौर ने क्षेत्रीय जनता की पीड़ा को राज्यपाल के सामने रखते हुए कहा कि यह क्षेत्र शहीदों और महाभारत कालीन की कई धरोहरों को सहेजे हुआ है। 75 वर्षों से विकास का मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। कस्बा का मुख्य मार्ग तीन मीटर से कम चौड़ा है और सड़क में काफी गड्ढे हैं। राज्यपाल ने एमएलसी आशीष यादव और क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत से सड़क बनवाने के लिए कहा और मुख्यमंत्री को लिए पत्र लिखने की बात कही।
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari visited the Ram Bharose Lal Arya Inter College at Raja Ka Rampur in Etah district and interacted with students and invitees. pic.twitter.com/o6VRy2WAnV
— Governor of Maharashtra (@maha_governor) October 29, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?