म देशभर में आज छठ पूजा ( Chhath Puja) की धूहै। आज (30 अक्तूबर) ही डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, कहा कि देश के हर शख्स का जीवन भगवान भास्कर की आभा से आलोकित रहे।
छठ ( Chhath ) पर्व के मद्देनजर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।’
दो सालों के बाद छठ घाटों पर आस्था का अनुपम नजारा देखने को मिलेगा। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्यास्त का समय 05.12 बजे है। इससे दो घंटे पहले से छठ घाटों पर अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरु हो जाएगा। जलाशय में डूबकी लगाने के बाद हाथ में नारियल फल लेकर व्रती सूर्यास्त होने तक सूर्य देव और छठी मैया की आराधना ( Chhath Puja) करेंगे। सूर्यास्त से ठीक पहले श्रद्धालु निर्मल काया और सुख-समृद्धि के लिए सूर्य देव को गाय के दूध, गंगाजल आदि से अर्घ्य देंगे। वहीं, सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सूर्याेपासना का महापर्व संपन्न हो जाएगा।
खरना प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन व्रत आरंभ हो गया। व्रती अगले दो दिनों तक पूरे नियम निष्ठा से व्रत करेंगे। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण होगा। इस दौरान व्रती बिस्तर त्यागकर नीचे ही सोयेंगे। पूरे घर में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाएगा।दोपहर बाद हर कदम छठ घाट की ओर बढ़ेगा। यही नजारा साेमवार को दूसरा अर्घ्य के समय भी होगा। देर रात से ही लोग छठ घाटों पर जुटने लगेंगे।
सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?