मध्यप्रदेश के इंदौर ( Indore) जिले में एक महिला इंटीरियर डिजाइनर ( Interior Designer )करूणा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।फांसी लगाते वक्त वह फ्लैट में अकेली थी। महिला के पति और एक बेटी भिलाई में थे। पति ने भिलाई से कॉल किया तो महिला ने नहीं उठाया। इसके बाद पति ने घर के सीसीटीवी अपने फोन पर चेक किए तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई दिखी। पति ने तत्काल पड़ोसी को फोन लगाकर भेजा। दरवाजा तोड़कर जब महिला को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला का शव एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
मंगलवार शाम को इंटीरियर डिजाइनर ( Interior Designer )करूणा शर्मा का इंजीनियर पति उत्तम शर्मा उसे कॉल कर रहा था। लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी वो फोन नहीं उठा रही थी। इस पर उसने मोबाइल पर ही अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें करूणा फंदे पर लटकी दिखाई दी। जिसके बाद उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने मृतका के पति उत्तम शर्मा से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उसने करूणा का पोस्टमार्टम इंदौर पहुंचने के बाद कराने के लिए कहा।
इंटीरियर डिजाइनर ( Interior Designer )करूणा शर्मा ने 7 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें कई लोगों के नाम हैं। तीन महीने पहले भी रुपए के लेनदेन को लेकर महिला के घर में तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम करूणा शर्मा (36 साल) है। उसने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक दिन पहले ही इस घर में शिफ्ट हुई थी। पड़ोसी विनोद देवाकर ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर बचाने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति ने हेमंत अत्रिवाल, प्रमिला अत्रिवाल, मोना शर्मा, आदित्य अग्रवाल पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस के मुताबिक करूणा शर्मा अन्य महिलाओं की मदद से बीसी ओर फंड चलाती थी। उसने पुलिस को कई आवेदन दिए थे। करुणा ने शिकायत में कहा था कि कुछ लोग उसके रुपए लेकर भाग गए। मैं पैसा मांगती हूं तो धमकी देते हैं। इसके बाद अन्य लेनदार करूणा को तकादा लगा रहे थे। जिससे वह काफी परेशान थी। पुलिस ने उसका आवेदन लेकर जांच की बात कही थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?