उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) के एत्मादपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कुबेरपुर के पास हाईवे पर उत्तम कोल्ड के सामने रोडवेज बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा इतना भीषण था कि बस में बैठे कुछ यात्री सीट के नीचे फंस गई थी। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।
आगरा (Agra) में एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में 2 यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 12 को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।बस में सवार थे करीब 30 यात्री
दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे हुई। फिरोजाबाद की ओर से आ रही कोर्ट डिपो की बस में 30 यात्री सवार थे। इनर रिंग रोड के जीरो पॉइंट के पास आगे चल रहे टैंकर से रोडवेज बस अचानक टकरा गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला , तब तक 2 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी थी। इनमें से कई की हालत गंभीर है। अधिकतर यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। स्वजन को सूचना दी जा रही है।
आगरा (Agra)पुलिस मृतकों की पहचान बस कंडक्टर राजेश कुमार (47) एक अज्ञात उम्र (45) के रूप में की है। वहीं, घायलों की पहचान रोहित (23), बस डाइवर योगेंद्र प्रताप (35) दिनेश(25), सतेंद्र, रघुवर, अश्ननी, आकांक्षा (30) थान सिंह (40) अल्फाज खान, राजकुमार के रूप में की है।
हादसे में घायल हुए यात्रियों के अनुसार बस को चालक योगेंद्र प्रताप चला रहा था। जबकि परिचालक जितेंद्र था। चालक रात को कानपुर से बस लेकर चला था। थके होने के कारण उसे झपकी लग रही थी। इस पर यात्रियों ने रास्ते में दो जगह पर फिरोजाबाद से पहले बस रुकवा ली थी। इसके बाद उन्होंने चालक से थोड़ा आराम करने को कहा। उसका मुंह पानी से धुलवाया। इसके बाद चालक फिर से बस लेकर चल पड़ा। थोड़ी देर बाद ही हादसा हो गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?