उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले में बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन( Hotel Vrindavan Garden ) में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी। अग्निकांड में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
वृंदावन (Vrindavan) में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन( Hotel Vrindavan Garden ) है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे।
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ 108 नंबर की तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकमकर्मियों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी।
आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी होटल वृंदावन गार्डन( Hotel Vrindavan Garden ) में अंदर गए तो बुरी तरह जली अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। सीएफओ ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?