पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar ) में बाबा बकाला की अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग ( MLA Dalbir Singh Tong ) पर शिकंजा कसते हुए उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया है। अदालत में पेश नहीं होने के चलते अदालत ने आप विधायक की संपत्ति को भी कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। विरोधी पार्टी के पूर्व मंत्रियों पर कार्रवाई के बाद अब आप विधायक पर हुई कार्रवाई से भगवंत मान की सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने साल 2020 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान तरनतारन स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया था। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह धरना नकली शराब से मरने वालों को न्याय दिलाने को लेकर दिया था। तब विधायक दलबीर सिंह टोंग ( MLA Dalbir Singh Tong )तथा विधानसभा के मौजूदा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, बिजली मंत्री हरभजन सिंह, विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल, विधायक मनिंदर सिंह लालपुरा, विधायक मनजीत सिंह समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
मामले में विधायक दलबीर सिंह टोंग ( MLA Dalbir Singh Tong )अदालत में पेश नहीं हुए थे, तो अदालत ने उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद टोंग ने हाईकोर्ट के आदेशों पर लोअर कोर्ट में पेश होने के बाद जमानत ले ली थी। लेकिन इसके बाद वे कभी अदालत में पेश नहीं हुए थे। इसे लेकर गुरुवार को बाबा बकाला की अदालत ने आप विधायक टोंग को भगौड़ा घोषित करते हुए उनकी संपत्ति की कुर्की के आदेश जारी कर दिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?