आगरा (Agra) में कोतवाली के नमक की मंडी इलाके में मोबाइल के विवाद में सराफा कारोबारी( bullion trader )को पीट -पीटकर कर मार डाला। मृतक के परिजन ने थाना बाह और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
सराफ कारोबारी( bullion trader )के पुत्र आकाश ने बताया कि शनिवार की शाम को पिता नमक की मंडी सराफा बाजार में खरीदारी करने गए थे। वहां पर आरोपी मिल गए। पप्पू ने आरोपियों से मोबाइल लौटाने को कहा। इस पर विवाद हो गया। आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पप्पू की हालत बिगड़ गई।
सराफ कारोबारी( bullion trader ) को कुछ लोग अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव ले आए। परिजन ने बाह और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बाह के गांव जरार के रहने वाले पप्पू वर्मा की जरार में सराफ की दुकान है। पप्पू के पुत्र उदय से दो महीने पहले गांव के ही दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया था। इसको लेकर विवाद चल रहा था।
बताया जाता है कि शनिवार की शाम को पप्पू वर्मा नमक की मंडी में खरीदारी करने गए थे। वहां पर आरोपित पक्ष के युवक पप्पू वर्मा को नमक की मंडी में दिखाई दे गए। आरोपितों के परिचित की भी वहां पर दुकान है।
सराफ कारोबारी पप्पू वर्मा ने आरोपित से पुत्र का मोबाइल लौटाने की कहा। जिसे लेकर आरोपित उनसे गाली-गलौज करने लगे। विराेध करने पर आरोपितों ने पप्पू से मारपीट कर दी। जिससे उनकी हालत बिग़ड़ गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल गए, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन शव को लेकर गांव चले गए।
सर्राफ की मृत्यु की जानकारी होने पर परिवार मे कोहराम मच गया। स्वजन ने घटना की जानकारी बाह और कोतवाली पुलिस काे दी। जिसके बाद वह शव लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। स्वजन ने आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली थाने में तहरीर दी है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत