लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अमन गिरी (Aman Giri )ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने सपा को इस सीट पर 34,298 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा कि चुनाव जनता नहीं सरकार लड़ रही थी। जनता का जनादेश स्वीकार।
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोट के अंतर से हराया है। मार्जिन में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29294 वोटों के मार्जिन से हराया था।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट किया था कि इस उपचुनाव में भाजपा (BJP)प्रत्याशी अमन गिरि को यहां की जनता जनार्दन भारी अंतर से विजयी बना रही है। एक बार फिर कमल खिलेगा और साइकिल पंचर होगी। सपा का गुंडागर्दी का अंत समय है।भाजपा का सुशासन, विकास और राम राज्य को जनता का आशीर्वाद है।
हरियाणा के हिसार जिले में , आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा(BJP) के भव्य बिश्नोई 16006 वोटों से जीत गए हैं।भव्य पूर्व सीएम भजनलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो चुनाव लड़े। जीत का पता लगते ही भव्य के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
पिछली बार उनके पिता कुलदीप बिश्नोई यहां से जीते थे। हालांकि कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह उपचुनाव करवाने पड़े।
Uttar Pradesh | BJP members celebrate with firecrackers & sweets in front of the party office in Lucknow as party’s candidate Aman Giri leads the Gola Gokarnnath by-election by a margin of 34,298 votes. pic.twitter.com/EIKbiJlZti
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?