ओडिशा ( Odisha ) के जंगल में 24 हाथी( 24 Elephants) महुआ वाली शराब पीकर कई घंटे गहरी नींद में सोते रहे। जब पास के एक गांव के लोग महुआ से शराब बनाने के लिए जंगल में आए, तो उन्होंने देखा कि हाथियों के झुंड ने महुआ के फूलों वाला पानी पी लिया था और गहरी नींद में थे। गांव वालों ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हाथी नहीं उठे। आखिरकार उन्हें ड्रम बजाकर उठाया गया।
दरअसल, ओडिशा के केओनझार जिले में शिलीपदा गांव के लोगों ने पटाना फॉरेस्ट रेंज के जंगल में बड़े मटकों में महुआ के फूल पानी में भिगा रखे थे। इन्हीं से शराब बनाई जानी थी। जब गांव वाले सुबह के करीब 6 बजे महुआ बनाने जंगल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि 24 हाथी( 24 Elephants) वहां सोए हुए थे।
वहां सारे मटके फूटे पड़े थे और पानी गायब था। इससे गांववालों को समझ आया कि हाथी नशीला पानी पीकर सोए थे। गांववालों ने हाथियों को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे। इसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना दी गई।
फॉरेस्ट रेंजर घासीराम पात्रा ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो ( 24 Elephants) को उठाने के लिए ड्रम बजाने पड़े। हाथी उठे और जंगल में अंदर चले गए। हालांकि फॉरेस्ट ऑफिसर को इस बात का शक है कि हाथी महुआ वाला पानी पीकर नशे में थे। उनके मुताबिक, इस बात की संभावना है कि हाथी वहां सिर्फ आराम कर रहे थे। गांववालों का कहना है कि उन्होंने फूटे हुए मटकों के पास हाथियों को नशे की हालत में सोते हुए ही देखा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?