टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ( Siddhaanth Vir Surryavanshi)का निधन हो गया है। 46 साल के सिद्धांत को शुक्रवार को मुंबई के जिम में वर्कआउट के दौरान हार्टअटैक आया था। सूत्रों के अनुसार सिद्धांत वर्कआउट करते हुए बेहोश हो गए थे। ट्रेनर और जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं किया तो तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई थी।
एंबुलेंस से सिद्धांत सूर्यवंशी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था।
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ( Siddhaanth Vir Surryavanshi) फिटनेस को लेकर सिद्धांत काफी सतर्क रहते थे। उनके निधन के बारे में सुनना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह एक बेहद फिट व्यक्ति थे, जो अपनी वास्तविक उम्र से छोटी भूमिका निभाते थे।
सिद्धांत की बॉडी फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में रखी गई है। अस्पताल वालों ने ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सिद्धांत के निधन की सूचना दी है। अस्पताल में पूछताछ के बाद पुलिस वन अबव जिम पहुंची जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल उनका ADR नहीं हुआ है। पुलिस ने लीगल प्रोसेस शुरू कर दी है।
सिद्धांत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार संभवतः कल यानी 12 नवंबर को विले पार्ले में स्थित पवन हंस हैलिपैड के पास हिंदु श्मशान घाट में होगा।
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ( Siddhaanth Vir Surryavanshi)का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल ‘कुसुम’ से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है।
सिद्धांत( Siddhaanth Vir Surryavanshi) की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। उन्होंने साल 2000 में पहली शादी इरा सूर्यवंशी से की थी। पहली शादी से सिद्धांत की एक बेटी है। इरा से साल 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर अलीसिया राउत से दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?