मैनपुरी ( Mainpuri ) के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा में मायके आई नव विवाहिता की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय पति घर में ही मौजूद था। आरोपी कुलदीप यादव विवाहिता से एकतरफा प्रेम करता था।
मैनपुरी ( Mainpuri ) के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अनुसूचित जाति के जोगेंद्र सगर की पुत्री अंजू (26) को गांव निवासी कुलदीप यादव परेशान करता था। वह अंजू से एकतरफा प्रेम करता था, इस बीच पांच माह पूर्व अंजू की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हटऊ निवासी अजीत कुमार के साथ कर दी थी। शुक्रवार को अंजू अपने मामा सुनील कुमार के साथ मायके आई थी। शनिवार की दोपहर पति व मां घर में मौजूद थे। आरोप है तभी कुलदीप यादव तमंचा लेकर घर में घुस आया। अंजू को सामने देख वह साथ चलने के लिए कहने लगा। अंजू ने जब मना किया तो कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अंजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
छाछा निवासी अंजू की मां कोल्ड स्टोर में मजदूरी का काम करती है। अंजू का विवाह इस साल जून में अजीत के साथ हुआ था। आराेपित युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था, लेकिन स्वजन ने सामाजिक लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपित कुलदीप यादव शराब पीने का आदी है। घटना के बाद मृतका के घर में स्कूल से वापस लाैटी छोटी बहन मुस्कान और भाई प्रशांत खून देखकर बुरी तरह सहम गए।
मैनपुरी ( Mainpuri )के एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुलदीप ने घर में घुसकर अंजू की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम छाछा अंतर्गत महिला की गोली मारकर हत्या प्रकरण के संबंध में घटनास्थल निरीक्षण कर दिए गए आधिकारिक वक्तव्य। pic.twitter.com/ivVEe7AlKV
— MAINPURI POLICE (@mainpuripolice) November 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?