हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग( Tashigang ) में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। टशीगंग में वोटरों ने पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान किया। मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया। मतदान केंद्र में मतदाता पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचे। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। लाहौली परंपरा के अनुसार सभी को खतक पहनाए गए। टीमो और साग जैसे स्थानीय पकवान भी परोसे गए।
दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग ( Tashigang )में इस बार चार नए मतदाता पहली बार वोट डालने पहुंचे। लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां 52 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता हैं।
हर बार की तरह इस बार भी लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग को दुल्हन की तरह सजाया था। यहां का तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस चला हुआ है। एडीसी काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि टशीगंग को विशेष तौर पर सजाया गया।
यहां पर सभी मतदाता स्थानीय परिधान पहनकर मतदान करने पहुंचे। इन्हें स्थानीय पकवान भी परोसे गए। साथ ही मतदान केंद्र में सभी का स्थानीय परंपरा के अनुसार खतक पहनाकर स्वागत किया गया।
टशीगंग ( Tashigang )शीत मरुथल के नाम से विख्यात लाहुल स्पीति जिले की स्पीति घाटी में स्थित है। साल में छह से सात माह बर्फ से ढका रहता हैं। यहां आक्सीजन की कमी होती है। तापमान भी माइनस 40 डिग्री तक चला जाता है। यहां कुल आठ से 10 घर हैं। करीब आधा वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 45 मतदाता थे। इनमें 27 पुरुष और 18 महिला मतदाता थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 48 मतदाता थे, जिनमें 29 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। इस बार यहां पर 52 मतदाता थे व सभी ने मतदान किया। इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं हैं।
बता दें कि प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?