उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya ) ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतदाता परिवारवाद को नकारने को तैयार हैं। पूरे प्रदेश में अब तेजी से बदलाव की हवा चल रही है। मुलायम सिंह यादव के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मैनपुरी में चुनावी सभाएं तक नहीं की थीं, लेकिन अब राजनीति के हालात बदल चुके हैं।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बुधवार को लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जानते थे कि प्रदेश व देश का नेतृत्व कौन बेहतर कर सकता है,इसीलिए उन्होंनें मोदी जी को 2019 में जीत का आशीर्वाद दिया था। रघुराज शाक्य जी के मैदान में आने के बाद सपा में खलबली मची हुई है। यहां मजबूरी में अखिलेश जी को शिवपाल सिंह यादव जी याद आ रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya ) कहा कि सपा जहां अपना गढ़ कहती है। भाजपा उनको ही तोड़ती है। सपा के गढ़ आजमगढ़, रामपुर, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद में कमल खिलाने के बाद अब मैनपुरी की बारी है। रघुराज के प्रत्याशी घोषित होते ही सपा खेमे में खलबली है। अखिलेश को तीन उपचुनाव में चाचा की याद तक नहीं आई। जब डिंपल को लड़ा रहे हैं तो चाचा को स्टार प्रचारक बना दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मैनपुरी में भोगांव रोड स्थित एसएस गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी को धरती पुत्र कहा जाता था, लेकिन आज प्रदेश में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो एसी कमरों में बैठकर बयानबाजी करके ही खुद को चर्चा मे बनाए रखना चाहते हैं। ऐसे नेताओं का गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं हैं। इन लोगों के शासन काल में मैनपुरी की जनता ने भी देखा होगा कि कैसे आतंक का महौल था, लेकिन अब प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है, जिसमें किसी को भी कानून का उल्लघंन करने की इजाजत नहीं है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कई बड़े नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक सरिता भदौरिया, रामनरेश अग्निहोत्री, विपिन वर्मा डेविड, ममतेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।
अखिलेश जी कहते हैं कि मैनपुरी हमारी परंपरागत सीट है, हमारा गढ़ है. अखिलेश यादव जी भूल गये कि अब पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है. हर गढ़ में हराया है, इसमें भी हरायेंगे. pic.twitter.com/lzg7sfhuVK
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 16, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?