जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। किश्तवाड़( Kishtwar )जिले के मारवाह इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना नजदीकी प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। किश्तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसा कार के फिसलने के कारण हुआ।
किश्तवाड़( Kishtwar ) जिले में टाटा सूमो सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिर गई, जिसमें चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक सहित सभी लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अभी-अभी मारवाह क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण टाटा सूमो सड़क दुर्घटना की खबर मिलने के बाद डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से बात की। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य लोगों की बरामदगी के लिए बचाव कार्य जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, आगे भी आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
J&K | Eight people died when a car fell into a deep gorge around 5:30 in the evening in the Marwah area of Kishtwar: Deputy Commissioner Kishtwar
— ANI (@ANI) November 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?